कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर के बीच सोमवार को एक राहत भरी खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के दैनिक नए मामलों में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,49,65,463 पहुंच गई है। हालांकि माैतों का आंकड़ा आज भी 4 हजार से अधिक दर्ज हुआ है। एक दिन में 4,106 नई मौतों के बाद भारत में कुल मौतों की संख्या 2,74,390 हो गई है। वहीं देश में एक दिन में 3,78,741 नए डिस्चार्ज के बाद अब तक हुए कुल डिस्चार्ज केसेज की संख्या 2,11,74,076 हुई।

देश में इस समय 35,16,997 सक्रिय मामले
वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,16,997 है।इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,73,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,64,23,658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 6,91,211 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,29,26,460 हुआ।

यूपी सीएम बोले कोरोना का पीक अब नियंत्रण में
वहीं इन हालातों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना का पीक अब नियंत्रण में है। 24 अप्रैल को हमारे पास 38,055 मामले आए थे जो एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले थे और आज पूरे प्रदेश में 10,600 नए मामले आए हैं। पिछले 15 दिनों में पूरे राज्य में 1,47,000 सक्रिय मामले कम हुए हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 232 6283 88
आंध्र प्रदेश 210436 1215683 9372
अरुणाचल प्रदेश 2260 19461 81
असम 44724 281726 2179
बिहार 75090 572987 3832
चंडीगढ़ 7644 47088 635
छत्तीसगढ़ 103593 797150 11734
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 801 8745 4
दिल्ली 62783 1309578 21506
गोवा 28252 105505 2099
गुजरात 104908 638590 9121
हरियाणा 90066 597676 6685
हिमाचल प्रदेश 36909 121007 2324
जम्मू और कश्मीर 51623 189836 3149
झारखंड 36540 274483 4479
कर्नाटक 600168 1581457 21837
केरल 441011 1700528 6428
लद्दाख 1546 14741 165
लक्षद्वीप 1120 3633 14
मध्य प्रदेश 94652 629741 6992
महाराष्ट्र 470595 4826371 81486
मणिपुर 6477 32674 578
मेघालय 4534 18478 320
मिजोरम 2117 6687 25
नागालैंड 4100 13767 209
ओडिशा 95379 514532 2313
पुद्दुचेरी 17666 65689 1151
पंजाब 75478 410332 11895
राजस्थान 194382 658510 6777
सिक्किम 3096 8109 205
तमिलनाडु 219342 1361204 17670
तेलंगाना 50969 474899 2955
त्रिपुरा 4894 35816 441
उत्तराखंड 78802 203673 4811
उत्तर प्रदेश 163003 1439096 17546
पश्चिम बंगाल 131805 988341 13284

National News inextlive from India News Desk