नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस ताजे नए मामलों में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में केवल 29,164 ताजा संक्रमण दर्ज किए गए हैं। इससे देश में कुल मामले 88,74,291 तक पहुंच गए हैं। वहीं एक दिन में 449 नई मौतें दर्ज होने से देश में मृतकों का आंकड़ा 1,30,519 हो गया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस रिकवरी दर बढ़कर 93.27 प्रतिशत हो गई है।
85,363 सक्रिय कोरोना वायरस के मामले
देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 85,363 सक्रिय कोरोना वायरस के मामले हैं। इसके बाद केरल में 71,046 और दिल्ली में 40,128 हैं। यह दसवां दिन है जब भारत ने एक दिन में 50,000 से कम मामलों की सूचना दी। पिछली बार रोजाना के नए मामले 7 नवंबर को 50,000-सीमा को पार कर गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए 8,44,382 नमूनों का परीक्षण 16 नवंबर को किया गया, जबकि अब तक कुल 12,65,42,907 नमूनों का परीक्षण किया गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 150 4346 61
आंध्र प्रदेश 17892 829991 6881
अरुणाचल प्रदेश 1232 14588 48
असम 3446 206044 964
बिहार 5221 220007 1189
चंडीगढ़ 1052 14584 250
छत्तीसगढ़ 18577 190463 2604
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 19 3273 2
दिल्ली 40128 441361 7713
गोवा 1424 43941 663
गुजरात 12456 172972 3808
हरियाणा 19342 180647 2038
हिमाचल प्रदेश 6775 22931 450
जम्मू और कश्मीर 5588 95824 1597
झारखंड 2754 102548 928
कर्नाटक 26122 825141 11541
केरल 71046 454774 1888
लद्दाख 944 6456 93
मध्य प्रदेश 8996 172436 3092
महाराष्ट्र 85363 1618380 46034
मणिपुर 2993 18832 224
मेघालय 933 9672 101
मिजोरम 524 2915 5
नागालैंड 1013 8959 53
ओड़िशा 8706 299159 1543
पुद्दुचेरी 902 34827 608
पंजाब 5601 132001 4480
राजस्थान 18684 207224 2078
सिक्किम 293 4137 91
तमिलनाडु 15765 732656 11495
तेलंगाना 13732 243686 1410
त्रिपुरा 1044 30631 364
उत्तराखंड 4184 63158 1116
उत्तर प्रदेश 22603 482854 7393
पश्चिम बंगाल 27897 398952 7714
कुल मामले 453401 8290370 130519

National News inextlive from India News Desk