नई दिल्ली (इंटरनेट डेस्क)। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से देश में बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में अब तक का हाईएस्ट रिकाॅर्ड दर्ज हुआ है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2, 95,041 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हुई। वहीं 2,023 नई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 1,82,553 हो गई है। वहीं 42 वें दिन लगातार वृद्धि दर्ज करते हुए सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख पार हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल में तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं।


नेशनल रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत हो गई
वहीं नेशनल रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत हो गई है। आईसीएआर के अनुसार, 27,10,53,392 नमूनों का परीक्षण 20 अप्रैल तक किया गया है, जिसमें मंगलवार को 16,39,357 नमूनों का परीक्षण किया गया है।वहीं अब तक देश में 1,32,76,039 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,90,197 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,01,19,310 हुआ।
देश में इस तरह से बढ़ते गए कोविड मामले
भारत के कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गया और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने 19 अप्रैल को 1.50 करोड़ के गंभीर संकट को पार किया।

National News inextlive from India News Desk