नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 92 लाख हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 44,489 नए मामलों की सूचना दी। इससे संक्रमितों की संख्या 92,66,706 हो गई। वहीं 524 नई मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,35,223 हो गया। वहीं इस समय देश में 4,52,344 सक्रिय मामले है। वहीं अब तक 86,79,138 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।
महाराष्ट्र में 85,488 सक्रिय मामले
देश में सबसे अधिक सक्रिय मामलों की बात करें तो इस समय महाराष्ट्र में 85,488 सक्रिय मामले हैं। वहीं 65,234 केरल में और 38,287 दिल्ली में हैं। आज 19 वां दिन है जब भारत ने एक दिन में 50,000 से कम मामलों की सूचना दी है। पिछली बार दैनिक नए मामले 7 नवंबर को 50,000-सीमा को पार कर गए थे। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, कुल 13,59,31,545 नमूनों का परीक्षण 25 नवंबर तक और 10,90,238 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 137 4479 61
आंध्र प्रदेश 12673 845039 6962
अरुणाचल प्रदेश 968 15157 49
असम 3277 207766 978
बिहार 5225 225077 1237
चंडीगढ़ 1127 15532 266
छत्तीसगढ़ 24676 201744 2783
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 35 3290 2
दिल्ली 38287 498780 8720
गोवा 1281 45229 683
गुजरात 14287 183756 3906
हरियाणा 20948 201250 2291
हिमाचल प्रदेश 7875 28106 585
जम्मू और कश्मीर 5264 100892 1663
झारखंड 2160 105040 958
कर्नाटक 24909 841432 11714
केरल 65234 511008 2121
लद्दाख 886 7125 108
मध्य प्रदेश 13742 181345 3197
महाराष्ट्र 85488 1663723 46748
मणिपुर 3248 20640 245
मेघालय 915 10488 110
मिजोरम 441 3319 5
नागालैंड 1467 9463 61
ओड़िशा 6212 308102 1687
पुद्दुचेरी 540 35671 609
पंजाब 7129 136622 4684
राजस्थान 26320 225229 2218
सिक्किम 236 4481 102
तमिलनाडु 11520 751535 11655
तेलंगाना 10784 254676 1444
त्रिपुरा 767 31441 370
उत्तराखंड 4658 66799 1185
उत्तर प्रदेश 24876 500835 7644
पश्चिम बंगाल 24752 434067 8172
कुल मामले 452344 8679138 135223

National News inextlive from India News Desk