नई दिल्ली (पीटीआई / आईएएनएस)। Coronavirus In India भारत में 24 घंटे में कोरोना के 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 45,892 नए कोविड -19 मामले और 817 मौतें दर्ज की हैं। गुरुवार को लगातार 30 वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। संक्रमण के नए मामलों को मिलाकर देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 3,07,09,557 हो गई है। वहीं अब तक कुल 4,05,028 मौतें हुई हैं। इसके अलावा सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,60,704 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ मरीजाें का उपचार घर में तो कुछ का अस्पताल में हो रहा है।

44,291 लोग हुए डिस्चार्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 44,291 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,98,43,825 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 36,48,47,549 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 33,81,671 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड -19 के लिए 7 जुलाई तक 42,52,25,897 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से बुधवार को 18,93,800 नमूनों की जांच की गई।

जानें कहां हुई कितनी माैतें

आकंड़ाें के मुताबिक एक दिन में 817 नए लोगों में महाराष्ट्र के 326, केरल के 148 और कर्नाटक के 75 लोग शामिल हैं। इसके अलावा देश में अब तक कुल 4,05,028 मौतें हो चुकी हैं। इसमें महाराष्ट्र से 1,23,857, कर्नाटक से 35,601, तमिलनाडु से 33,196, दिल्ली से 25,005, उत्तर प्रदेश से 22,666, पश्चिम बंगाल से 17,850 और पंजाब से 16,141 शामिल हैं। 6 अप्रैल के बाद भारत में 6 जुलाई को सबसे कम 553 मौतें दर्ज की गईं हैं। वहीं 23 मई को, भारत में दूसरी लहर चरम पर होने से 24 घंटों में 4,454 मौतें हुई थीं।

National News inextlive from India News Desk