नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में एक बार फिर तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 53,480 नए कोविड-19 मामलों की वृद्धि देखी है। इसके अलावा 354 माैतें दर्ज की गईं। वहीं इस दाैरान 41,280 मरीज ठीक हुए हैं। एक दिन में इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,21,49,335 पहुंच गया है। वहीं अब तक भारत में 1,62,468 लोगों की इस वायरस की वजह से माैत हो गई।

लगातार 21वें दिन बढ़ोत्तरी दर्ज

हालांकि इन कुल संक्रमित मामलों में अब तक 1,14,34,301 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में, 5,52,566 सक्रिय कोरोना वायरस मामले हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। लगातार 21वें दिन एक्टिव मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले हैं।

रिकवरी की संख्या में कमी आई

वहीं कल मंगलवार को संक्रमण के 56,211 नये मामले सामने आए थे। कोरोना के नए मामलों में तेजी की वजह से रिकवरी की संख्या में कमी आई है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के 30 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 के खिलाफ कुल 6,30,54,353 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 43 4976 62
आंध्र प्रदेश 6614 886978 7213
अरुणाचल प्रदेश 4 16785 56
असम 1846 215413 1104
बिहार 1456 262238 1574
चंडीगढ़ 2831 23523 379
छत्तीसगढ़ 22057 318436 4131
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 166 3474 2
दिल्ली 7429 642166 11016
गोवा 1419 55591 829
गुजरात 12263 288565 4510
हरियाणा 9437 277110 3147
हिमाचल प्रदेश 2830 59445 1045
जम्मू और कश्मीर 2293 126304 1990
झारखंड 2254 120141 1113
कर्नाटक 25560 954678 12541
केरल 24960 1092365 4606
लद्दाख 222 9767 130
लक्षद्वीप 39 678 1
मध्य प्रदेश 16034 273168 3977
महाराष्ट्र 341887 2377127 54422
मणिपुर 67 28952 374
मेघालय 45 13861 150
मिजोरम 28 4434 11
नागालैंड 7 12134 92
ओडिशा 1769 336930 1921
पुद्दुचेरी 1011 39648 682
पंजाब 23731 206246 6813
राजस्थान 8155 321275 2813
सिक्किम 48 6050 135
तमिलनाडु 14846 856548 12700
तेलंगाना 4965 301227 1697
त्रिपुरा 56 33055 392
उत्तराखंड 1696 96709 1713
उत्तर प्रदेश 9195 598001 8800
पश्चिम बंगाल 5303 570303 10327

National News inextlive from India News Desk