नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 54,069 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,321 लोगों की माैत हुई है। इस तरह से नए मामलों की वजह से देश के मामलों की संख्या 3,00,82,778 हो गई है। वहीं कोविड-19 की मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,91,981 हो गया। 42वें दिन रोजाना नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत ने पिछले 24 घंटों में 68,885 रिकवरी देखी, जिससे रिकवरी टैली 2,90,63,740 हो गई।

बुधवार को 18,59,469 नमूनों का परीक्षण किया गया

वहीं सक्रिय मामले और कम होकर 6,27,057 हो गए। नेशनल रिकवरी रेट 96.61 प्रतिशत हो गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 24 जून तक कुल 39,78,32,667 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल बुधवार को 18,59,469 नमूनों का परीक्षण किया गया।

64.89 लाख वैक्सीन खुराक पिछले 24 घंटों में

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचित किया है कि तेजी से चल रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत प्रशासित कोरोना वायरस वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 30,16,26,028 तक पहुंच गई है। इसमें से 64.89 लाख वैक्सीन खुराक पिछले 24 घंटों में प्रशासित किए गए थे।

National News inextlive from India News Desk