नई दिल्ली (एएनआई)। द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कें सूचित किया है कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 81,466 नए कोविड​​-19 मामलों और 469 मौतों की सूचना दी। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 1,23,03,131 तक पहुंच गई। वहीं नई मौतों के साथ भारत में मरने वालों की संख्या 1,63,396 हो गई है। तेजी से बढ़ते नए मामलों की वजह से भारत में एक बार फिर 6,14,696 सक्रिय मामले पहुंच गए हैं। इनमें से कुछ मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में तो कुछ का अस्पताल में हाे रहा है।


45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू
वहीं पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 50,356 लोगों को छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल संक्रमित मामलों में 1,15,25,039 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, बुधवार को 11,13,966 नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक कुल 24,59,12,587 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इस बीच, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश भर में कुल 6,87,89,138 लोगों को टीका लगाया गया है। गुरुवार से सरकार ने 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू किया।

National News inextlive from India News Desk