कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा गंभीर स्थितियों वाले राज्य हैं। भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 89,129 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कुल 1 करोड़, 23 लाख, 92 हजार, 2 साै 60 लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस खतरनाक महामारी ने भारत में पिछले 24 घंटों में 714 लोगाें की माैत की सूचना दी है, जिससे देश में कोरोना वायरस से मृतकों का आंकड़ा 1 लाख, 64 हजार, 1 साै, 10 हो गया है।


देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़ गई
लगातार कोरोना वायरस के मामलों वृद्धि से देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़ गई है। वर्तमान में 6 लाख,58 हजार,9 साै, 9 एक्टिव केस हैं। इनमें से कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से उबरने वालों की संख्या 1 करोड़,15 लाख, 69 हजार, 2 साै 41 हो गई है। आईसीएमआर के अनुसार, 24,69,59,192 नमूनों का परीक्षण 2 अप्रैल तक किया गया है। कल शुक्रवार को 10,46,605 नमूनों का परीक्षण किया गया है। 'कोविशिल्ड' और 'कोवाक्सिन' के 16 जनवरी को ड्राइव शुरू होने के बाद से अब तक देश में 7.30 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 41 4981 62
आंध्र प्रदेश 8815 888508 7225
अरुणाचल प्रदेश 5 16785 56
असम 1909 215517 1107
बिहार 2364 262733 1580
चंडीगढ़ 3098 24064 381
छत्तीसगढ़ 31858 321873 4247
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 202 3499 2
दिल्ली 11994 645770 11050
गोवा 1914 55838 832
गुजरात 13559 294650 4539
हरियाणा 11022 280074 3174
हिमाचल प्रदेश 3338 60026 1056
जम्मू और कश्मीर 3215 126720 2003
झारखंड 3908 120562 1115
कर्नाटक 34238 959400 12591
केरल 26718 1098526 4646
लद्दाख 278 9781 130
लक्षद्वीप 42 690 1
मध्य प्रदेश 19336 277484 4014
महाराष्ट्र 391203 2457494 55379
मणिपुर 57 28975 374
मेघालय 64 13868 150
मिजोरम 40 4436 11
नागालैंड 131 12138 92
ओडिशा 2421 337430 1921
पुद्दुचेरी 1420 39837 684
पंजाब 25458 213327 6983
राजस्थान 10484 322613 2824
सिक्किम 46 6064 135
तमिलनाडु 18606 861424 12750
तेलंगाना 6900 302207 1712
त्रिपुरा 56 33075 392
उत्तराखंड 2404 97150 1721
उत्तर प्रदेश 14073 599827 8836
पश्चिम बंगाल 7692 571895 10335

National News inextlive from India News Desk