नई दिल्ली (एएनआई)। भारत ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया है कि पिछले 24 घंटों में 96,982 से अधिक नए कोविड -19 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं एक दिन में 446 लोगों की माैत हुई है। इन नए मामलों की वजह से देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 1,26,86,049 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से भारत में मरने वालों की संख्या भी 1,65,547 हो गई है। इसके अलावा 50,143 लोगों को सोमवार को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इस तरह से कुल संक्रमित मामलों में अब तक 1,17,32,279 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं।

7,91,05,163 लोगों को लगा कोरोना का टीका

भारत में कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से राष्ट्र में एक बार फिर सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। वर्तमान में 7,88,223 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ मरीजों का अस्पताल तो कुछ का होम आइसोलेशन में उपचार हो रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, सोमवार को 12,11,612 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में अब तक कुल 25,02,31,269 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश भर में अब तक कुल 7,91,05,163 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया है।

अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला

2 अप्रैल से, भारत सरकार ने 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। भारत में बीती 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू हुआ था। बता दें कि कल सोमवार को कोरोना के एक दिन के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला था। भारत ने 24 घंटे की अवधि में 1,03,558 नए मामलों को दर्ज किया, जो पिछले साल महामारी के बाद से संक्रमण में हाईएस्ट सिंगल डे स्पाइक था। साथ ही भारत एक ही दिन में कोविड-19 मामलों में छह अंकों का जोड़ दर्ज करने वाला अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा देश बन गया है।

National News inextlive from India News Desk