नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज गुरुवार को देश में अब तक की हाईएस्ट सिंगल डे स्पाइक दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 3 लाख से ज्यादा नए मामले और 2 हजार से ज्यादा माैतें दर्ज हुईं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,14,835 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हुई। वहीं 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है।


सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,78,841 लोग रिकवर हुए। सक्रिय मामलों में कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार वैश्विक महामारी के लिए 21 अप्रैल से 27,27,05,103 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 16,51,711 कल परीक्षण किए गए थे।

National News inextlive from India News Desk