नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को राेज के नए कोविड -19 मामलों में गिरावट दर्ज की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुल 30,548 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। भारत लगातार 37 दिनों से 50,000 से कम नए मामले दर्ज कर रहा है। वहीं कल सोमवार से आज 10,585 मामलों में गिरावट देखी गई। इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे में 422 मौतें दर्ज की गईं। इस तरह से देश में कुल माैतों का आंकड़ा 4,25,195 हो गया है। बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान और महामारी के प्रति सरकार के निवारक दृष्टिकोण के साथ भारत में दैनिक नए मामलों और दैनिक मृत्यु दर दोनों में गिरावट जारी है।

ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,08,96,354 हो गई है

भारत के सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। भारत में एक्टिव केसलोड 4,04,958 है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में अपना उपचार करा रहे हैं। देश में रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 38,887 मरीजों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दे दी गई है, जिससे अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,08,96,354 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कुल 61,09,587 कोविड वैक्सीन खुराक

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कुल 61,09,587 कोविड वैक्सीन खुराक दी गई, जिससे अब तक कुल संख्या 47,85,44,114 हो गई है। वहीं 3 अगस्त तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 47.12 करोड़ तक पहुंच गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक कल कोरोना के लिए 16,49,295 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 47,12,94,789 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

National News inextlive from India News Desk