कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से अब काफी हद तक राहत मिलती दिख रही है। देश में आज 63 दिनों बाद कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 86,498 नए मामले दर्ज हुए हैं। इन नए मामलों के सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,96,473 हुई। वहीं एक दिन में 2,123 माैतें दर्ज हुई हैं। इन नई मौतों के बाद कोरोना वायरस से जान गवाने वालों की संख्या 3,51,309 हो गई है।


ठीक होने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा
भारत में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.62 प्रतिशत है। वहीं देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 1,82,282 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,73,41,462 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,03,702 है। इसमें कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,64,476 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,61,98,726 हुआ।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 96 6912 123
आंध्र प्रदेश 114510 1637149 11552
अरुणाचल प्रदेश 3440 26131 125
असम 50019 385032 3695
बिहार 8231 700224 5424
चंडीगढ़ 740 59193 774
छत्तीसगढ़ 21090 947527 13243
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 154 10261 4
दिल्ली 5208 1399640 24627
गोवा 6397 150574 2840
गुजरात 16162 790906 9944
हरियाणा 8024 746156 8751
हिमाचल प्रदेश 7555 184885 3315
जम्मू और कश्मीर 23524 273853 4090
झारखंड 5312 331204 5060
कर्नाटक 238845 2436716 31920
केरल 148246 2483992 10157
लद्दाख 1011 18052 195
लक्षद्वीप 845 7889 41
मध्य प्रदेश 8860 768538 8369
महाराष्ट्र 177182 5564348 100470
मणिपुर 8984 45948 896
मेघालय 5327 33160 669
मिजोरम 3388 10553 55
नागालैंड 4703 17786 429
ओडिशा 68374 747805 3035
पुद्दुचेरी 7546 100377 1638
पंजाब 19995 545674 15160
राजस्थान 15744 922544 8687
सिक्किम 4051 12846 273
तमिलनाडु 232026 1997299 27356
तेलंगाना 25406 564303 3394
त्रिपुरा 6018 49579 572
उत्तराखंड 14122 313566 6731
उत्तर प्रदेश 15681 1662069 21333
पश्चिम बंगाल 26886 1388771 16362

National News inextlive from India News Desk