नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार दिन ब दिन बढती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 69,652 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस तरह से भारत में अब तक करीब 28,36,926 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस से हुई माैतों पर नजर डालें तो एक दिन में 977 मौतों के साथ भारत में इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 53,866 पहुंच गया है। वहीं कुल संक्र मित मामलों में 6,86,395 सक्रिय मामले शामिल हैं।
रिकवरी रेट बढ़कर 73.11 प्रतिशत हो गया
हालांकि देश में इस संक्रमण की चपेट में आए लोगों का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट बढ़कर 73.11 प्रतिशत हो गया है। इस तरह से 20,96,665 लोग अब तक ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। इसके बाद तमिलनाडु और फिर आंध्रप्रदेश है। भारत की कोविड-19 टैली ने बीते 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। आईसीएमआर के अनुसार, 19 अगस्त तक कुल 3,26,61,252 नमूनों का परीक्षण किया गया है। बुधवार को 9,18,470 नमूनों का परीक्षण हुआ।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 1045 1529 30
आंध्र प्रदेश 86725 226372 2906
अरुणाचल प्रदेश 923 2022 5
असम 23756 60348 213
बिहार 27546 84404 487
चंडीगढ़ 1014 1351 31
छत्तीसगढ़ 6139 11185 161
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 389 1604 2
दिल्ली 11137 140767 4235
गोवा 3838 8713 124
गुजरात 14282 64823 2837
हरियाणा 7307 42056 567
हिमाचल प्रदेश 1400 2992 19
जम्मू और कश्मीर 6965 22497 572
झारखंड 9638 16175 277
कर्नाटक 81113 164150 4327
केरल 17442 32607 182
लद्दाख 633 1397 18
मध्य प्रदेश 10717 36475 1159
महाराष्ट्र 160728 446881 21033
मणिपुर 1973 2885 18
मेघालय 806 694 6
मिजोरम 489 384 0
नागालैंड 1844 1706 8
ओड़िशा 19814 46936 372
पुद्दुचेरी 3309 5312 129
पंजाब 12460 22703 921
राजस्थान 14416 49963 910
सिक्किम 440 789 3
तमिलनाडु 53155 296171 6123
तेलंगाना 21509 75186 729
त्रिपुरा 2205 5565 65
उत्तराखंड 3915 9132 178
उत्तर प्रदेश 49645 115227 2638
पश्चिम बंगाल 27678 95663 2581
कुल मामले 686395 2096664 53866

National News inextlive from India News Desk