नई दिल्ली (एएनआई)। देश में पिछले 24 घंटों में 70,496 नए मामले सामने आए हैं। इस दाैरान 964 मौतें भी हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस तरह से भारत में कोविड-19 गिनती शुक्रवार को 69,06,152 पर पहुंच गई। इस महामारी से अब तक 1,06,490 लोगों की माैत हो चुकी है। वहीं कुल संक्रमित मामलों में 8,93,592 मामले सक्रिय और 59,06,070 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं। महाराष्ट्र में 2,42,438 सक्रिय मामले हैं। वहीं 1,17,162 सक्रिय मामलों संग कर्नाटक दूसरे नंबर पर है।
डेथ रेट गिरकर 1.54 प्रतिशत दर्ज हुआ
भारत में रिकवरी रेट 85.52 प्रतिशत पहुंच गया है और डेथ रेट गिरकर 1.54 प्रतिशत दर्ज हुआ है। भारत के कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख लाख का आंकड़ा पार हुआ था। यह 16 सितंबर को 50 लाख से ऊपर चला गया और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चला गया। आईसीएमआर के अनुसार, 8,46,34,680 नमूनों की कुल संचयी जांच 8 अक्टूबर तक की गई है। इसमें अकेले गुरुवार को 11,68,705 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

190 3707 55
48661 684930 6128
2778 8679 22
30767 159836 794
11447 180696 929
1392 11344 186
27427 106027 1158
105 3025 2
22232 272948 5653
4716 31902 484
16465 127786 3538
10867 126267 1548
2943 13597 238
11482 69020 1291
9272 80439 775
117162 552519 9675
90664 167256 930
1299 3540 63
16788 122687 2547
242438 1212016 39430
2877 9719 83
2369 4832 60
220 1937 0
1155 5564 17
26184 216984 974
4727 25256 556
10775 107200 3741
21382 129618 1605
545 2650 51
44437 586454 10052
26374 180953 1208
4197 23474 311
7849 44808 702
42552 378662 6245
28854 249737 5439
893592 5906069 106490

National News inextlive from India News Desk