नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां लगभग हर दिन आकंड़े बढ़ते ही जा रहे है। बीते 24 घंटों में 27,114 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 519 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में दर्ज होने वाले संक्रमण मामलों में यह अब तक का हाईएस्ट स्कोर है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार सुबह 8 बजे तक देश में अब तक कुल 8,20,916 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा इस खतरनाक वायरस ने अब तक देश में 22,123 लोगों की जिंदगी छीन ली है। वहीं कुल सकारात्मक मामलों में सक्रिय मामलों की बात करें तो 2,83,407 केस एक्टिव हैं, जबकि 5,15,386 मरीज इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।
महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां अब तक 2,38,461कोरोना वायरस मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद तमिलनाडु है। तमिलनाडु में 1,30,261 केस दर्ज हुए हैं। वहीं तीसरा प्रभावित राज्य दिल्ली। यहां पर अब तक संक्रमण के 1,09,140 मामले दर्ज हो चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार कोविड-19 के लिए 1,13,07,002 सैंपल की टेस्टिंग 10 जुलाई तक की गया है। इनमें से 2,82,511 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

National News inextlive from India News Desk