नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus Cases In India Updatesदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में शनिवार को 258 पहुंच गई है। इनमें 39 विदेशी नागरिक भी शामिल हैै। इसमें 17 नागरिक इटली के हैं, 3फिलीपींस के, 2 ब्रिटेन के, एक-एक कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर के हैं। अब तक के कुल आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र से चार मौतें भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कुल सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या अब तक 231 है। इसके अलावा 23 अन्य लोगों को ठीक कर दिया गया है, जबकि चार की मृत्यु हो गई है।

उत्तर प्रदेश 24 मामले सामने आए हैं

देश के अलग-अलग राज्यों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में अब तक 26 सकारात्मक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें एक विदेशी शामिल है, जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी सहित 24 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 52 मामले हैं, जिनमें तीन विदेशी हैं। वहीं केरल में 40 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें सात विदेशी नागरिक शामिल हैं।कर्नाटक में 15 कोरोनावायरस मरीज हैं। लद्दाख में मामलों की संख्या 13 हो गई और जम्मू और कश्मीर चार पाॅजिटिव हैं। तेलंगाना में 19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11 विदेशी शामिल हैं।

हरियाणा में 17 मामले दर्ज किए गए

राजस्थान में भी 17 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो विदेशी भी शामिल हैं। हरियाणा में, 17 मामले हैं, जिनमें 14 विदेशी शामिल हैं। गुजरात में अब तक सात मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड ने तीन-तीन मामले दर्ज किए हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब में दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पुदुचेरी, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में एक-एक मामले दर्ज हुए हैं।

National News inextlive from India News Desk