नई दिल्ली (एएनआई)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार सोमवार को पिछले 24 घंटों में 11,427 नए कोविड-19 केस दर्ज हुए है। इस तरह से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,57,610 तक पहुंच गई है। इसके अलावा भारत ने पिछले 24 घंटों में 11,858 डिस्चार्ज और 118 मौतों की सूचना दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 1,04,34,983 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 1,54,392 लोगों की माैत हो चुकी है। भारत में इस समय कुल सक्रिय मामले 1,68,235 हैं।

दिल्ली में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,361
केरल और महाराष्ट्र ने क्रमशः 71,229 और 46,312 सक्रिय कोविड-19 मामलों की सूचना दी है, जबकि दिल्ली में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,361 है। आईसीएमआर के अनुसार, 31 जनवरी तक कोविड-19 के लिए कुल 19,70,92,635 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 5,04,263 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान हमारे देश में चल रहा है और पहले 15 दिनों में 37 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है।

National News inextlive from India News Desk