नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 18,088 नए कोविड ​​-19 मामले दर्ज किए गए हैं और 21,314 रिकवरी केस रिकाॅर्ड हुए हैं। एक दिन के नए मामलों के साथ भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 1,03,74,932 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 264 मौतें हुई हैं। इस तरह से मरने वालों की संख्या 1,50,114 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,27,546 है।


अब तक इस महामारी से 99,97,272 लोग ठीक हो चुके
कोरोना वायरस के मामलों में नेशनल रिकवरी रेट काफी अच्छा है। अब तक इस महामारी से 99,97,272 लोग ठीक हो चुके हैं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, 5 जनवरी तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 17,74,63,405 है, जिनमें 9,31,408 नमूने शामिल हैं। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो केरल में 63,993 सक्रिय केस है। इसके बाद महाराष्ट्र में 50,223 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राजधानी दिल्ली में इस समय 4,562 सक्रिय मामले हैं।

National News inextlive from India News Desk