नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले 95 लाख के करीब पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत ने 36,604 नए कोविड ​​-19 संक्रमणों की सूचना दी।इस तरह से देश में कुल कोरोना वायरस मामले 94,99,414 तक पहुंच गए हैं। इनमें 4,28,644 सक्रिय मामले और 89,32,647 ठीक हो चुके मरीज शामिल हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 501 नई मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,38,122 पहुंच गया है। आज 25 वां दिन है जब भारत ने एक दिन में 50,000 से कम मामलों की सूचना दी। पिछली बार दैनिक नए मामले 7 नवंबर को 50,000-सीमा को पार कर गए थे।
देश में सबसे अधिक 90,168 सक्रिय मामले महाराष्ट्र में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में देश में सबसे अधिक 90,168 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में वर्तमान में 31,769 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल परीक्षणों की संख्या 14,24,45,949 तक पहुंच गई। इनमें से 10,96,651 कोविड-19 परीक्षण कल किए गए।मंगलवार को, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नेशनल रिकवरी रेट 93.94 प्रतिशत है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 91 4566 61
आंध्र प्रदेश 7427 854326 6996
अरुणाचल प्रदेश 786 15456 54
असम 3486 208531 981
बिहार 5568 228316 1268
चंडीगढ़ 1086 16173 278
छत्तीसगढ़ 19333 216990 2892
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 15 3317 2
दिल्ली 31769 533351 9260
गोवा 1366 46068 690
गुजरात 14885 192368 4004
हरियाणा 17744 215797 2456
हिमाचल प्रदेश 8218 32343 666
जम्मू और कश्मीर 4908 104068 1702
झारखंड 1965 106398 969
कर्नाटक 23728 850707 11792
केरल 61223 544864 2270
लद्दाख 793 7565 119
मध्य प्रदेश 14435 189780 3270
महाराष्ट्र 90168 1691412 47246
मणिपुर 3236 21718 289
मेघालय 669 11094 112
मिजोरम 291 3572 6
नागालैंड 843 10302 64
ओड़िशा 4625 312734 1744
पुद्दुचेरी 439 35970 611
पंजाब 7634 140254 4821
राजस्थान 27974 240105 2331
सिक्किम 284 4637 110
तमिलनाडु 10980 760617 11722
तेलंगाना 9266 260155 1462
त्रिपुरा 571 31821 372
उत्तराखंड 4947 69083 1238
उत्तर प्रदेश 23670 514087 7788
पश्चिम बंगाल 24221 454102 8476
कुल मामले 428644 8932647 138122

National News inextlive from India News Desk