नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार काफी तेज हाे गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) के अनुसार सोमवार को भारत ने पिछले 24 घंटों में अपनी काेविड-19 की टैली में 78,512 नए मामले जोड़े हैं। इस तरह से देश में महामारी से संक्रमितों की संख्या 36,21,246 पहुंच गई है। इसके अलावा देश में 971 नई मौतों के साथ यहां मृतकों की संख्या 64,469 हो गई है। भारत में इस समय सक्रिय मामलों की बात करें तो 7,81,975 सक्रिय मामले है। इनमें से कुछ का घरों में तो कुछ का अस्पतालों में इलाज हो रहा है।


अब तक 4.23 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण
वहीं 27,74,802 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट हैं। देश में 1,93,889 सक्रिय मामलों के साथ, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से हालात ज्यादा गंभीर हैं। आंध्र प्रदेश में 99,129 सक्रिय मामले हैं जबकि कर्नाटक में 88,110 सक्रिय मामले हैं। वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को 8,46,278 नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक देश में 4.23 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमें सूचित किया कि करीब 5 लाख मरीज केवल 8 दिनों में ठीक हुए हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 473 2586 45
आंध्र प्रदेश 99129 321754 3884
अरुणाचल प्रदेश 1205 2822 7
असम 21551 83927 296
बिहार 17333 117124 578
चंडीगढ़ 1807 2296 52
छत्तीसगढ़ 13520 16303 269
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 296 2042 2
दिल्ली 14793 154171 4426
गोवा 3635 13186 183
गुजरात 15272 76731 3006
हरियाणा 10980 51620 682
हिमाचल प्रदेश 1460 4450 35
जम्मू और कश्मीर 7959 28510 694
झारखंड 11577 26448 410
कर्नाटक 88110 242229 5589
केरल 23719 49849 287
लद्दाख 847 1757 34
मध्य प्रदेश 13592 47467 1374
महाराष्ट्र 193889 562401 24399
मणिपुर 1845 4239 28
मेघालय 1284 1049 10
मिजोरम 422 589 0
नागालैंड 887 3026 9
ओड़िशा 27219 73233 482
पुद्दुचेरी 4938 8968 221
पंजाब 15375 35747 1404
राजस्थान 14091 65093 1043
सिक्किम 404 1220 3
तमिलनाडु 52721 362133 7231
तेलंगाना 31299 92837 827
त्रिपुरा 4108 7433 103
उत्तराखंड 5912 13066 257
उत्तर प्रदेश 54666 167543 3423
पश्चिम बंगाल 25657 130952 3176
कुल मामले 781975 2774801 64469

National News inextlive from India News Desk