नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत में कोरेाना मामलों की रफ्तार अब हर दिन 90 हजार पार हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 93,337 नए केस और 1,247 मौतों संग भारत में कोविड-19 मामलों ने शनिवार को 53 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 53,08,015 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कुल मामलों में 10,13,964 सक्रिय मामले हैं।
85,619 लोगों की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी
वहीं 42,08,432 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 85,619 लोगों की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, 18 सितंबर तक परीक्षण किए गए कुल नमूने 6,24,54,254 हैं। 18 सितंबर को जांचे गए नमूनों की संख्या 8,81,911 है। वहीं राज्यों में सक्रिय मामलों का सवाल है तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में 301273 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक में 101148, आंध्र प्रदेश में 84423, उत्तर प्रदेश में 67825 और तमिलनाडु में 46506 हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 165 3414 52
आंध्र प्रदेश 84423 519891 5244
अरुणाचल प्रदेश 1886 5106 13
असम 28631 123687 540
बिहार 12609 151750 859
चंडीगढ़ 2978 6415 113
छत्तीसगढ़ 36580 44392 645
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 218 2639 2
दिल्ली 32250 201671 4907
गोवा 5730 21314 335
गुजरात 16076 100974 3286
हरियाणा 21291 83878 1092
हिमाचल प्रदेश 4430 7081 111
जम्मू और कश्मीर 20770 39305 966
झारखंड 13924 54052 602
कर्नाटक 101148 394026 7808
केरल 35795 90085 501
लद्दाख 987 2600 48
मध्य प्रदेश 21605 76952 1901
महाराष्ट्र 301273 834432 31791
मणिपुर 1926 6629 52
मेघालय 1976 2437 32
मिजोरम 575 973 0
नागालैंड 1213 4129 15
ओड़िशा 33092 137567 682
पुद्दुचेरी 4736 16715 462
पंजाब 21662 68463 2708
राजस्थान 17717 92265 1308
सिक्किम 422 1857 24
तमिलनाडु 46506 475717 8685
तेलंगाना 30636 137508 1025
त्रिपुरा 7107 14142 235
उत्तराखंड 11293 26250 464
उत्तर प्रदेश 67825 270094 4869
पश्चिम बंगाल 24509 190021 4242
कुल मामले 1013964 4208431 85619

National News inextlive from India News Desk