नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। गुुरुवार को देश में पीड़ितों की संख्या 12 लाख का आंकड़ा पार कर गई।देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 45,720 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना वायरस की वजह से होने वाली माैतों का आंकड़ा भी बीते 24 घंटों में काफी तेजी से बढ़ा है। यहां एक दिन में 1,129 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक एक दिन दर्ज हाने वाल नए मामलों और माैतों के आंकड़ों में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। इस तरह से भारत में कोरोना वायरस से 12,38,635 लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं 29,861 पीड़ितों की माैत हो चुकी है।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,26,167
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में इस समय कुल मामलाें में सक्रिय मामलों की संख्या 4,26,167 है। इनका उपचार हो रहा है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित 7,82,606 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज हो रहे हैं। यहां अब तक 3,37,607 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,86,492 मामले पहुंच गए हैं। तीसरा नंबर देश की राजधानी दिल्ली का है। यहां कोरोना वायरस की संख्या1,26,323 मामलों तक पहुंच गई है। वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, 22 जुलाई तक 1,50,75,369 नमूनों का परीक्षण हुआ। इनमें से 3,50,823 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।

National News inextlive from India News Desk