नई दिल्ली (एएनआई)। कोराेना वायरस मामलों की रफ्तार भारत में भी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से 49,931 लोग संक्रमित हुए। एक दिन में दर्ज होने वाले नए मामलों में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। वहीं एक दिन में करीब 50 लोगों के संक्रमित होने की वजह से देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या14 लाख पार हो गई है। अब तक कुल 14,35,453 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा माैतों के आंकड़ाें पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में 708 मौतें हुई हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक 32,771 लोगों की जान जा चुकी है।
14,35,453 मरीजों में 9,17,568 ठीक भी हो चुके
भारत में अब तक संक्रमित हो चुके कुल 14,35,453 मरीजों में 9,17,568 ठीक भी हो चुके हैं। इसके अलावा 4,85,114 सक्रिय मामले हैं। भारत ने 25 जुलाई को 13 लाख मामलों को पार कर लिया था। महाराष्ट्र में 3,75,799 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, जो देश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक हैं। तमिलनाडु से अब तक कुल 2,13,723 मामले सामने आए हैं, जबकि दिल्ली में कुल 1,30,606 कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, रविवार को कोरोना वायरस के लिए 5,15,472 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में अब तक कुल 1,68,06,803 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Confirmed cases*
1 Andaman and Nicobar Islands 142 182 0 324
2 Andhra Pradesh 48956 46301 1041 96298
3 Arunachal Pradesh 650 505 3 1158
4 Assam 8109 24040 79 32228
5 Bihar 13117 25815 244 39176
6 Chandigarh 302 572 13 887
7 Chhattisgarh 2463 4944 43 7450
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 362 550 2 914
9 Delhi 11904 114875 3827 130606
10 Goa 1549 3277 35 4861
11 Gujarat 13131 40365 2326 55822
12 Haryana 6556 24384 392 31332
13 Himachal Pradesh 966 1198 12 2176
14 Jammu and Kashmir 7680 9928 312 17920
15 Jharkhand 4486 3704 85 8275
16 Karnataka 58425 35838 1878 96141
17 Kerala 9664 9300 61 19025
18 Ladakh 218 1063 4 1285
19 Madhya Pradesh 7857 19132 811 27800
20 Maharashtra 148905 213238 13656 375799
21 Manipur 681 1554 0 2235
22 Meghalaya 562 135 5 702
23 Mizoram 168 193 0 361
24 Nagaland 786 549 4 1339
25 Odisha 8456 16793 140 25389
26 Puducherry 1101 1645 40 2786
27 Punjab 4102 8810 306 13218
28 Rajasthan 9935 25353 621 35909
29 Sikkim 397 148 0 545
30 Tamil Nadu 53703 156526 3494 213723
31 Telangana 12264 41332 463 54059
32 Tripura 1526 2361 13 3900
33 Uttarakhand 2475 3566 63 6104
34 Uttar Pradesh 23921 41641 1426 66988
35 West Bengal 19595 37751 1372 58718
Total# 485114 917568 32771 1435453

National News inextlive from India News Desk