नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 50,357 नए संक्रमण के केस दर्ज किए हैं। इस तरह से भारत में कोरोना वायरस के केस 84,62,081 तक पहुंच गए हैं। इस बीच 577 नई मौतों के साथ देश में मृतकों का आकंड़ा 1,25,562 हो गया है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 5,16,632 हैं। देश में अब तक 78,19,886 लोग ठीक हो चुके हैं।
कर्नाटक में 33,338 कुल सक्रिय मामले
महाराष्ट्र में इस समय 1,03,007 कुल सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक में 33,338 कुल सक्रिय मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 39,722 सक्रिय मामले हैं। केरल ने अब तक कोविड-19 के कारण 83,324 सक्रिय मामले है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, कोरोना वायरस के लिए 6 नवंबर तक कुल 11,65,42,304 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से शुक्रवार को 11,13,209 नमूनों का परीक्षण किया गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 166 4194 60
आंध्र प्रदेश 21825 809770 6768
अरुणाचल प्रदेश 1603 13679 43
असम 7067 200384 938
बिहार 6518 212452 1129
चंडीगढ़ 772 13925 230
छत्तीसगढ़ 23066 172513 2412
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 37 3233 2
दिल्ली 39722 377276 6833
गोवा 2058 42056 633
गुजरात 12014 162709 3748
हरियाणा 15357 161176 1880
हिमाचल प्रदेश 3845 20033 361
जम्मू और कश्मीर 5745 90537 1523
झारखंड 4639 98365 895
कर्नाटक 33338 797204 11347
केरल 83324 388504 1640
लद्दाख 784 5854 80
मध्य प्रदेश 7676 164923 3004
महाराष्ट्र 103007 1562342 44965
मणिपुर 3608 16092 191
मेघालय 984 8904 91
मिजोरम 545 2485 2
नागालैंड 1000 8282 45
ओड़िशा 12201 285174 1393
पुद्दुचेरी 1640 33437 598
पंजाब 4882 127304 4295
राजस्थान 16277 189354 1966
सिक्किम 283 3786 75
तमिलनाडु 19002 708846 11299
तेलंगाना 19936 227583 1372
त्रिपुरा 1286 29792 356
उत्तराखंड 3736 59746 1056
उत्तर प्रदेश 23132 463240 7155
पश्चिम बंगाल 35557 354732 7177
कुल मामले 516632 7819886 125562

National News inextlive from India News Desk