नई दिल्ली (आईएएनएस / एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार अब बेकाबू सी होती जा रही है। यहां आज भी आई रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 61,537 संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 933 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा भारत अब तक कुल 20,88,611 मामलों के साथ तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावि देश बना हुआ है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से यहां अब तक 42,518 लोगाें की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल मामलों में 14,27,005 लोग घातक वायरस से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में विभिन्न अस्पतालों और संगरोध केंद्रों से 48,900 लोगों को छुट्टी दी गई। रिकवरी दर 67.98 प्रतिशत है।


तमिलनाडु में कोरोना के कारण 4,690 मौतें हुई
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। इन सभी राज्यों ने एक लाख का आंकड़ा पार किया है। महाराष्ट्र में 1,45,889 सक्रिय मामले और 3,27,281 को इलाज के बाद छुट्टी हो गई है। राज्य में संक्रमण के कारण 17,092 मौतें भी हुई हैं। तमिलनाडु में 52,759 सक्रिय मामले हैं जबकि यहां उपचार के बाद 2,27,575 को छुट्टी दी गई है। तमिलनाडु में कोरोना के कारण 4,690 मौतें हुई हैं।
पिछले 24 घंटों में 5,98,778 सैंपल टेस्ट किए गए
84,654 सक्रिय मामलों वाला आंध्र प्रदेश सूची में तीसरा है। यहां 1,20,464 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,842 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब 10,409 सक्रिय मामले हैं। यहां 1,28,232 रोगी ठीक हुए 4,082 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को रिपोर्ट करने वाली देश में कुल परिचालन प्रयोगशालाएं 1,396 हैं। सरकार ने पिछले 24 घंटों में 5,98,778 परीक्षण किए हैं। 7 अगस्त तक 2,33,87,171 परीक्षण किए जा चुके हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 778 425 19
आंध्र प्रदेश 84654 120464 1842
अरुणाचल प्रदेश 720 1326 3
असम 16555 38809 132
बिहार 26453 44482 369
चंडीगढ़ 531 820 23
छत्तीसगढ़ 3002 8319 87
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 421 1014 2
दिल्ली 10409 128232 4082
गोवा 2282 5595 70
गुजरात 14443 51720 2605
हरियाणा 6143 33444 467
हिमाचल प्रदेश 1182 1954 14
जम्मू और कश्मीर 7260 16218 449
झारखंड 8923 7391 151
कर्नाटक 77694 84232 2998
केरल 12451 19147 102
लद्दाख 411 1194 9
मध्य प्रदेश 8715 27621 962
महाराष्ट्र 145889 327281 17092
मणिपुर 1530 1926 10
मेघालय 590 411 5
मिजोरम 277 289 0
नागालैंड 1826 824 7
ओड़िशा 13605 28698 247
पुद्दुचेरी 1873 2914 75
पंजाब 7351 14040 539
राजस्थान 13195 36195 767
सिक्किम 447 406 1
तमिलनाडु 52759 227575 4690
तेलंगाना 22568 54330 615
त्रिपुरा 1878 4084 37
उत्तराखंड 3058 5731 112
उत्तर प्रदेश 44563 66834 1981
पश्चिम बंगाल 24652 63060 1954


National News inextlive from India News Desk