नई दिल्ली (एएनआई)। देश में काेरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा मंगलवार को कहा कि बीते 24 घंटे में 36,469 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं एक दिन में 488 नई मौतें हुई हैं। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 79,46,429 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा भी 1,19,502 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले 6,25,857 हैं। वहीं अब तक कुल ठीक हुए मामले 72,01,070 हैं।
देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य
कुल 1,34,657 सक्रिय मामलों के साथ, देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में 75,442 सक्रिय मामले हैं। केरल में 93,848 सक्रिय मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 37,190 सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रमशः 29,268 और 25,786 सक्रिय मामले हैं। 26 अक्टूबर तक कोरोना के लिए कुल 10,44,20,894 नमूनों का परीक्षण किया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा कि 9,58,116 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 198 3997 58
आंध्र प्रदेश 28770 773548 6606
अरुणाचल प्रदेश 2174 12182 35
असम 14891 188587 908
बिहार 9355 201942 1058
चंडीगढ़ 633 13230 222
छत्तीसगढ़ 22093 153654 1861
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 50 3176 2
दिल्ली 25786 327390 6312
गोवा 2517 39433 582
गुजरात 13716 150513 3690
हरियाणा 10154 147566 1737
हिमाचल प्रदेश 2511 17782 293
जम्मू और कश्मीर 7296 83485 1444
झारखंड 5666 93368 872
कर्नाटक 75442 719558 10947
केरल 93848 302017 1352
लद्दाख 691 5216 71
मध्य प्रदेश 10857 154222 2890
महाराष्ट्र 134657 1470660 43348
मणिपुर 4223 13057 144
मेघालय 1514 7471 81
मिजोरम 315 2212 0
नागालैंड 1838 6792 33
ओड़िशा 15331 266105 1259
पुद्दुचेरी 3758 29990 588
पंजाब 4219 123047 4125
राजस्थान 16233 169962 1853
सिक्किम 245 3530 65
तमिलनाडु 29268 671489 10956
तेलंगाना 17890 213466 1315
त्रिपुरा 1796 28153 344
उत्तराखंड 4080 55663 1001
उत्तर प्रदेश 26652 438521 6904
पश्चिम बंगाल 37190 310086 6546
कुल मामले 625857 7201070 119502

National News inextlive from India News Desk