नई दिल्ली (एएनआई)। देश में काेराेना वायरस के बीते 24 घंटे में 44,281 नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 44,281 नए संक्रमणों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 86,36,012 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 512 नई मौतों के साथ यहां मृतकों का आंकड़ा 1,27,571 तक पहुंच गया है। इस समय देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,94,657 है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं।
5-लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत ने कोरोना वायरस मामलों काफी तेजी से रिकवरी की है। करीब 106 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या पहली बार 5-लाख के निशान से नीचे पहुंच गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, कोरोना वायरस के लिए 10 नवंबर तक कुल 12,07,69,151 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 11,53,294 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 162 4255 60
आंध्र प्रदेश 20958 818473 6814
अरुणाचल प्रदेश 1484 14051 46
असम 5965 202471 952
बिहार 6093 216097 1156
चंडीगढ़ 922 14176 241
छत्तीसगढ़ 20725 180995 2482
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 20 3253 2
दिल्ली 41385 402854 7143
गोवा 1861 42877 651
गुजरात 12456 166331 3770
हरियाणा 17421 168421 1935
हिमाचल प्रदेश 5365 21047 396
जम्मू और कश्मीर 5415 92880 1549
झारखंड 4042 99988 910
कर्नाटक 31082 808700 11430
केरल 78812 415158 1742
लद्दाख 920 6058 85
मध्य प्रदेश 8149 167877 3042
महाराष्ट्र 93400 1588091 45435
मणिपुर 3043 17534 200
मेघालय 961 9241 94
मिजोरम 529 2686 2
नागालैंड 889 8597 50
ओड़िशा 11189 291137 1454
पुद्दुचेरी 1071 34325 604
पंजाब 5038 129089 4358
राजस्थान 16725 196338 2008
सिक्किम 305 3923 80
तमिलनाडु 18709 718129 11387
तेलंगाना 18027 234234 1390
त्रिपुरा 1289 30058 359
उत्तराखंड 3955 60970 1080
उत्तर प्रदेश 22846 471204 7261
पश्चिम बंगाल 33444 372265 7403
कुल मामले 494657 8013783 127571

National News inextlive from India News Desk