नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 87 लाख पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 44,878 नए कोविड-19 संक्रमणों के साथ, भारत में कुल मामले 87,28,795 तक पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 547 नई मौतों के साथ, मृतकों का आंकड़ा 1,28,688 हो गया है। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो कुल संख्या 4,84,547 है।
आज के नए मामलों की संख्या कल की अपेक्षा कम
अब तक 81,15,580 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार कुल 12,31,01,739 नमूनों का 12 नवंबर तक परीक्षण किया गया है। इसमें 11,39,230 नमूनों का कल परीक्षण किया गया है। हालांकि आज के नए मामलों की संख्या कल की अपेक्षा कम है। कल गुरुवार को 47,905 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए थे। वहीं एक दिन में 550 नई मौते भी दर्ज की गई थीं जबकि इससे पहले कल 44,281 नए केस दर्ज हुए थे।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 164 4282 61
आंध्र प्रदेश 20857 822011 6837
अरुणाचल प्रदेश 1440 14214 47
असम 4799 204079 957
बिहार 5763 217594 1167
चंडीगढ़ 1002 14297 244
छत्तीसगढ़ 20061 185152 2527
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 21 3255 2
दिल्ली 43116 416580 7332
गोवा 1728 43221 656
गुजरात 12321 168858 3785
हरियाणा 18867 172265 1979
हिमाचल प्रदेश 6165 21607 411
जम्मू और कश्मीर 5578 93824 1566
झारखंड 3668 100908 917
कर्नाटक 29489 814949 11474
केरल 77931 428529 1796
लद्दाख 971 6151 89
मध्य प्रदेश 8672 169260 3065
महाराष्ट्र 85583 1605064 45682
मणिपुर 3115 17889 207
मेघालय 1045 9368 98
मिजोरम 568 2739 2
नागालैंड 789 8776 50
ओड़िशा 10762 293741 1483
पुद्दुचेरी 1071 34501 607
पंजाब 5439 130018 4412
राजस्थान 17352 199943 2032
सिक्किम 264 4019 85
तमिलनाडु 18395 722686 11440
तेलंगाना 17094 237172 1397
त्रिपुरा 1167 30314 360
उत्तराखंड 4156 61990 1093
उत्तर प्रदेश 22949 475175 7302
पश्चिम बंगाल 32185 381149 7506
कुल मामले 484547 8115580 128668

National News inextlive from India News Desk