नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामलों एक बार फिर तेजी बढी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने पिछले 24 घंटों में 50,209 नए कोविड ​​-19 के केस दर्ज किए हैं। इस तरह से देश में अब 83,64,086 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं एक दिन में कोरोना वायरस के कारण देश में 704 नई मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,24,315 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो इस समय 5,27,962 लोग इसकी चपेट में हैं।
ठीक होने वालों की संख्या दिन ब दिन तेजी से बढ़ रही
वहीं देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या दिन ब दिन तेजी से बढ़ रही हैं। अब तक 77,11,809 लोग ठीक हो चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, कोरोना वायरस के लिए 4 नवंबर तक कुल 11,42,08,384 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से कल 12,09,425 नमूनों का परीक्षण किया गया। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश की रिकवरी रेट 92.09 फीसदी और डेथ रेट 1.49 फीसदी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 166 4163 60
आंध्र प्रदेश 21438 805026 6744
अरुणाचल प्रदेश 1645 13472 43
असम 8110 198697 934
बिहार 6094 211398 1113
चंडीगढ़ 671 13802 229
छत्तीसगढ़ 22773 169410 2316
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 32 3228 2
दिल्ली 37369 365866 6703
गोवा 2135 41611 626
गुजरात 12376 160333 3737
हरियाणा 14110 158136 1836
हिमाचल प्रदेश 3431 19579 355
जम्मू और कश्मीर 5935 89254 1511
झारखंड 4814 97480 894
कर्नाटक 35712 788780 11281
केरल 85108 372951 1587
लद्दाख 702 5772 79
मध्य प्रदेश 7854 163250 2987
महाराष्ट्र 113645 1540005 44548
मणिपुर 3698 15618 187
मेघालय 959 8752 90
मिजोरम 521 2435 2
नागालैंड 1146 8017 44
ओड़िशा 12452 282073 1364
पुद्दुचेरी 2129 32703 597
पंजाब 4471 126583 4259
राजस्थान 16323 185722 1945
सिक्किम 254 3740 73
तमिलनाडु 19154 704031 11244
तेलंगाना 18656 225664 1362
त्रिपुरा 1339 29545 353
उत्तराखंड 3818 58729 1038
उत्तर प्रदेश 22676 459722 7104
पश्चिम बंगाल 36246 346262 7068
कुल मामले 527962 7711809 124315

National News inextlive from India News Desk