नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत ने सोमवार को 61,408 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 31 लाख पार हो गई है। देश का कुल कोरोना वायरस काउंट 31,06,349 तक पहुंच गया है। हालांकि 23,38,036 मरीज होकर ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 836 नई मौतों के साथ यहां पर मृतकों का आंकड़ा 57,542 पहुंच गया है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की वजह से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।

देश में रिकवरी काफी तेजी से बढ़ रहा

महाराष्ट्र में 1,71,859 सक्रिय मामले हैं वहीं इसके बाद देश में सबसे अधिक आंध्र प्रदेश में 89,742 सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 23 अगस्त को 6,09,917 नमूनों का परीक्षण किया गया, जबकि अब तक कुल 3,59,02,137 नमूनों का परीक्षण किया गया है। देश में रिकवरी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस समय रिकवरी रेट 74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 57,468 मरीज रिकवर हुए।

कोविड-19 से सबसे कम मृत्यु दर

बता दें कि बीते शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कि बेशकर भारत में कोरोना वायरस से भले ही 29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हो लेकिन रमीज ठीक भी तेजी से हो रहे हैं। भारत में कोविड 19 की वजह से सबसे कम मृत्यु दर है, यह संभवत दुनिया में सबसे अच्छा रिकवरी रेट है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 4-5 महीनों में एक कोविड-19 वैक्सीन के आने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 864 1963 33
आंध्र प्रदेश 89742 260087 3282
अरुणाचल प्रदेश 961 2297 5
असम 19598 70900 242
बिहार 23111 98325 511
चंडीगढ़ 1389 1492 37
छत्तीसगढ़ 7790 12931 197
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 406 1753 2
दिल्ली 11778 145388 4300
गोवा 3383 10472 144
गुजरात 14517 69212 2895
हरियाणा 8961 44822 603
हिमाचल प्रदेश 1511 3461 29
जम्मू और कश्मीर 7198 24832 617
झारखंड 9736 19629 312
कर्नाटक 83567 189564 4683
केरल 20394 37645 223
लद्दाख 765 1491 23
मध्य प्रदेश 11510 40390 1229
महाराष्ट्र 171859 488271 22253
मणिपुर 1608 3616 22
मेघालय 1133 776 8
मिजोरम 459 459 0
नागालैंड 1383 2294 9
ओड़िशा 23715 54406 409
पुद्दुचेरी 3706 6657 159
पंजाब 14165 26528 1086
राजस्थान 14330 55324 955
सिक्किम 529 871 3
तमिलनाडु 53541 319327 6517
तेलंगाना 22919 82411 761
त्रिपुरा 2488 6341 73
उत्तराखंड 4444 10480 200
उत्तर प्रदेश 49242 135613 2926
पश्चिम बंगाल 28069 108007 2794
कुल मामले 710771 2338035 57542

National News inextlive from India News Desk