नई दिल्ली (एएनआई)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 63,509 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से यहां संक्रमितों की संख्या 72,39,390 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 730 मौतों की वजह से बुधवार को मृतकों का आंकड़ा भी 1,10,586 हो गया है। हालांकि यहां यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि देश में कोविड-19 के ताजा मामलों में गिरावट दिख रही है। कल लगभग 56 हजार मामले सामने आए थे, आज जो वृद्धि हुई है वह 60 हजार से थोड़ी अधिक है। MoHFW के अनुसार, कोविड-19 के कुल संक्रमण मामलों में 8,26,876 सक्रिय मामले और 63,01,928 ठीक हो चुके हैं।
महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य
2,05,884 सक्रिय मामलों के साथ, महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। अन्य गंभीर रूप से प्रभावित राज्यों में, कर्नाटक में 1,13,478 सक्रिय मामले हैं। आंध्र प्रदेश में 42,855 सक्रिय मामले, तमिलनाडु में 43,239 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 21,490 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में कोविड -19 के लिए परीक्षण किए गए कुल नमूनों ने 9-करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। देश में मंगलवार तक कोविड-19 के लिए कुल 9,00,90,122 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें 13 अक्टूबर को परीक्षण किए गए 11,45,015 नमूने शामिल हैं।भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज्यादा है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 199 3782 55
आंध्र प्रदेश 42855 714427 6291
अरुणाचल प्रदेश 2960 9573 28
असम 28897 167059 830
बिहार 10835 187059 961
चंडीगढ़ 1127 12007 197
छत्तीसगढ़ 27208 119352 1306
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 85 3081 2
दिल्ली 21490 286880 5854
गोवा 4316 34252 514
गुजरात 15187 134990 3584
हरियाणा 10319 132382 1601
हिमाचल प्रदेश 2507 15001 254
जम्मू और कश्मीर 9866 73502 1340
झारखंड 7617 85314 805
कर्नाटक 113478 602505 10123
केरल 95493 207357 1046
लद्दाख 969 4205 64
मध्य प्रदेश 14661 132429 2671
महाराष्ट्र 205884 1297252 40701
मणिपुर 2867 10829 97
मेघालय 2367 5406 65
मिजोरम 119 2093 0
नागालैंड 1513 5831 19
ओड़िशा 22892 232988 1057
पुद्दुचेरी 4572 26865 567
पंजाब 8212 113105 3894
राजस्थान 21924 139616 1679
सिक्किम 344 3014 59
तमिलनाडु 43239 612320 10371
तेलंगाना 23728 191269 1241
त्रिपुरा 3500 25041 318
उत्तराखंड 6576 48283 782
उत्तर प्रदेश 38082 397570 6466
पश्चिम बंगाल 30988 265288 5744
कुल मामले 826876 6301927 110586

National News inextlive from India News Desk