नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 70,589 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 776 लोगों की माैत हुई है। इस तरह से भारत में कोविड-19 संक्रमिताें की संख्या मंगलवार को 61,45,292 पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा भी 96,318 हो गया है। इस समय देश में 9,47,576 सक्रिय मामले हैं। वहीं 51,01,398 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश भी गंभीर रूप से प्रभावित
वहीं राज्यवार सक्रिय मामलाें की बात करें तो महाराष्ट्र में 2,65,455 सक्रिय मामले हैं। 1,04,067 सक्रिय मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे नंबर है। 63,116 सक्रिय मामलों के साथ आंध्र प्रदेश भी गंभीर रूप से प्रभावित है। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, कोविड-19 के लिए 7,31,10,041 नमूनों का 28 सितंबर तक परीक्षण किया गया है। इनमें से 11,42,811 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 168 3582 53
आंध्र प्रदेश 63116 612300 5745
अरुणाचल प्रदेश 2725 6592 15
असम 30662 142300 667
बिहार 12664 166276 892
चंडीगढ़ 2200 9325 153
छत्तीसगढ़ 33044 74537 877
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 133 2877 2
दिल्ली 27123 240703 5272
गोवा 4917 27072 407
गुजरात 16689 114344 3428
हरियाणा 15670 108411 1331
हिमाचल प्रदेश 3650 10627 180
जम्मू और कश्मीर 17601 54267 1146
झारखंड 12126 68603 688
कर्नाटक 104067 469750 8641
केरल 57957 121268 697
लद्दाख 1030 3064 58
मध्य प्रदेश 21912 100012 2242
महाराष्ट्र 265455 1049947 35751
मणिपुर 2431 7982 64
मेघालय 1448 3868 46
मिजोरम 499 1459 0
नागालैंड 1002 4938 17
ओड़िशा 34211 177585 813
पुद्दुचेरी 5014 21156 515
पंजाब 17746 90345 3284
राजस्थान 20043 109472 1456
सिक्किम 698 2164 34
तमिलनाडु 46306 530708 9383
तेलंगाना 29477 158690 1116
त्रिपुरा 5874 19203 276
उत्तराखंड 10066 36856 580
उत्तर प्रदेश 53953 331270 5652
पश्चिम बंगाल 25899 219844 4837
कुल मामले 947576 5101397 96318

National News inextlive from India News Desk