नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सूचित किया कि पिछले 24 घंटों में 74,442 नए कोविड ​​-19 मामलों के साथ भारत में संक्रमितों ने सोमवार को 66 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 66,23,816 है। इसमें 9,34,427 सक्रिय मामले शामिल हैं, जबकि 55,86,704 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 903 मौतें हुई हैं। इस तरह से देश में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 1,02,685 लोगों की माैत हुई है।
महाराष्ट्र में 2,55,722 सक्रिय मामले
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में कोविड-19 के लिए 7,99,82,394 नमूनों का परीक्षण 4 अक्टूबर तक किया गया है। इनमें से 9,89,860 नमूनों का रविवार को परीक्षण किया गया था। भारत में राज्यवार सक्रिय मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में 2,55,722 सक्रिय मामले हैं। 1,15,593 सक्रिय मामलों के साथ कर्नाटक इस सूची में दूसरे नंबर पर है। केरल, 84,579 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश में, 54,400 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में वर्तमान में 24,753 सक्रिय मामले हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 182 3649 53
आंध्र प्रदेश 54400 658875 5981
अरुणाचल प्रदेश 2953 7577 18
असम 33324 152127 749
बिहार 11795 175458 915
चंडीगढ़ 1673 10598 174
छत्तीसगढ़ 28548 93731 1045
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 105 2980 2
दिल्ली 24753 260350 5510
गोवा 4839 30033 456
गुजरात 16809 122233 3496
हरियाणा 12067 120341 1470
हिमाचल प्रदेश 3273 12361 217
जम्मू और कश्मीर 15460 62404 1242
झारखंड 10936 75531 743
कर्नाटक 115593 515782 9286
केरल 84579 144471 836
लद्दाख 1106 3354 61
मध्य प्रदेश 19372 113832 2434
महाराष्ट्र 255722 1149603 38084
मणिपुर 2576 9205 74
मेघालय 2209 4393 54
मिजोरम 313 1807 0
नागालैंड 1226 5309 17
ओड़िशा 29504 202302 907
पुद्दुचेरी 4787 23763 539
पंजाब 13577 100977 3603
राजस्थान 21154 121331 1545
सिक्किम 649 2480 45
तमिलनाडु 46120 564092 9784
तेलंगाना 27052 172388 1171
त्रिपुरा 4858 21876 299
उत्तराखंड 9089 41740 652
उत्तर प्रदेश 46385 362052 6029
पश्चिम बंगाल 27439 237698 5194
कुल मामले 934427 5586703 102685

National News inextlive from India News Desk