नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस मामलों की संख्या देश में 63 लाख पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 81,484 नए मामलों और 1,095 मौतों के साथ भारत की कोविड-19 टैली 63,94,069 तक पहुंच गई है। देश में इस वैश्विक महामारी की वजह से अब तक 99,773 लोगों की माैत भी हो चुकी है। हालांकि इससे ठीक होने वालों की संख्या में भी दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। अब तक करीब 53,52,078 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
1 अक्टूबर को 10,97,947 सैंपल लिए गए
वर्तमान में देश में 9,42,217 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ लोग होम आइसोलेशन तो कुछ लोग अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, कुल मिलाकर 7,67,17,728 नमूनों का परीक्षण COVID-19 के लिए किया गया है। इनमें से 1 अक्टूबर को 10,97,947 नमूने लिए गए थे। इस दाैरान महाराष्ट्र 2,59,440 सक्रिय मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। 1,10,431 सक्रिय मामलों के साथ कर्नाटक दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 172 3623 53
आंध्र प्रदेश 57858 636508 5869
अरुणाचल प्रदेश 2955 7049 16
असम 34163 147522 711
बिहार 12086 171048 904
चंडीगढ़ 1884 10009 164
छत्तीसगढ़ 30468 84699 986
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 113 2939 2
दिल्ली 26738 250613 5401
गोवा 4977 28525 440
गुजरात 16690 118433 3460
हरियाणा 13472 115038 1402
हिमाचल प्रदेश 3416 11608 195
जम्मू और कश्मीर 16413 58552 1198
झारखंड 11482 72461 721
कर्नाटक 110431 492412 8994
केरल 72418 131052 771
लद्दाख 1067 3232 61
मध्य प्रदेश 20473 107279 2336
महाराष्ट्र 259440 1104426 37056
मणिपुर 2402 8641 68
मेघालय 1750 4001 51
मिजोरम 328 1721 0
नागालैंड 1083 5144 17
ओड़िशा 31795 190080 859
पुद्दुचेरी 4994 22505 525
पंजाब 15763 95937 3451
राजस्थान 20807 115178 1500
सिक्किम 636 2375 39
तमिलनाडु 46369 547335 9586
तेलंगाना 28620 165844 1145
त्रिपुरा 5480 20596 286
उत्तराखंड 8544 40079 625
उत्तर प्रदेश 50378 346859 5864
पश्चिम बंगाल 26552 228755 5017
कुल मामले 942217 5352078 99773

National News inextlive from India News Desk