नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के केस हर दिन बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 83,347 नए मामलों और 1,085 मौतों के साथ भारत में अब तक 56,46,011 लोग इसकी चपेट आ चुके हैं। इसके अलावा यहां अब तक संक्रमण की वजह से मरने वाला का आंकड़ा 90,020 तक पहुंच गया है। वर्तमान में 9,68,377 सक्रिय मामले शामिल हैं। इसके अलावा 45,87,614 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

महाराष्ट्र देश में सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य

महाराष्ट्र 2,72,809 सक्रिय मामलों के साथ देश में सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 9,36,554 रोगी ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से यहां अब तक 33,407 लोगों की माैत भी हो चुकी है। वर्तमान में कर्नाटक इस बीमारी से दूसरे स्थान पर है। यहां 93,172 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा चार लाख तीस हजार से अधिक लोग ठीक हो गए हैं और इस बीमारी के कारण 8,228 लोगों की माैत हो गई है।

अब तक 6,62,79,462 लोगों का टेस्ट हो चुका

वहीं 71,465 सक्रिय और 5,62,376 रोगियों के साथ आंध्र प्रदेश भी गंभीर रूप से प्रभावित है। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण 5,461 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को कहा कि देश में 22 सितंबर तक परीक्षण किए गए कुल नमूनों की संख्या 6,62,79,462 है। इनमें 9,53,683 नमूने कल परीक्षण किए गए।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 160 3479 52
आंध्र प्रदेश 71465 562376 5461
अरुणाचल प्रदेश 2052 5778 14
असम 29857 130950 586
बिहार 12928 157454 873
चंडीगढ़ 2622 7794 130
छत्तीसगढ़ 38198 52001 718
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 198 2744 2
दिल्ली 31623 216401 5051
गोवा 5513 23462 368
गुजरात 16370 106285 3352
हरियाणा 19888 93776 1206
हिमाचल प्रदेश 4124 8511 134
जम्मू और कश्मीर 21485 43734 1042
झारखंड 13280 60027 641
कर्नाटक 93172 432450 8228
केरल 40453 101731 572
लद्दाख 1028 2809 50
मध्य प्रदेश 22646 86030 2035
महाराष्ट्र 272809 936554 33407
मणिपुर 2333 6887 60
मेघालय 2047 2706 38
मिजोरम 690 1023 0
नागालैंड 1072 4517 15
ओड़िशा 34377 153213 721
पुद्दुचेरी 4757 18454 473
पंजाब 21288 77127 2926
राजस्थान 18614 98812 1367
सिक्किम 556 2009 29
तमिलनाडु 46350 497377 8947
तेलंगाना 29873 146135 1062
त्रिपुरा 6599 16486 253
उत्तराखंड 11831 30308 512
उत्तर प्रदेश 63148 296183 5212
पश्चिम बंगाल 24971 202030 4483
कुल मामले 968377 4587613 90020

National News inextlive from India News Desk