नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामलों और 1,054 मौतों के साथ यहां संक्रमितों का आंकड़ा 49 लाख पार हो गया है। वर्तमान में देश में कुल संक्रमितों की संख्या 49,30,237 है। इसमें 9,90,061 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ होम आइसोलेशन तो कुछ लोग अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं 38,59,400 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक 80,776 मौतें हो चुकी हैं।
महाराष्ट्र में 2,91,630 सक्रिय मामले
महाराष्ट्र जो महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कोविड-19 के 2,91,630 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक में 98,482 सक्रिय मामले हैं, आंध्र प्रदेश में 93,204, तमिलनाडु में 46,912 और दिल्ली में 28,641 हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार कोविड-19 के लिए 14 सितंबर तक 5,83,12,273 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 10,72,845 का कल परीक्षण किया गया था। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हाेने वाले देशों की सूची में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर अमेरिका है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 227 3278 52
आंध्र प्रदेश 93204 476903 4972
अरुणाचल प्रदेश 1756 4531 11
असम 28630 115054 482
बिहार 13975 145560 831
चंडीगढ़ 2847 5300 98
छत्तीसगढ़ 33645 33109 573
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 248 2513 2
दिल्ली 28641 188122 4770
गोवा 4946 19648 304
गुजरात 16469 95138 3227
हरियाणा 20417 74712 1000
हिमाचल प्रदेश 3659 6182 82
जम्मू और कश्मीर 18049 36381 895
झारखंड 14064 48112 561
कर्नाटक 98482 361823 7384
केरल 30555 79809 454
लद्दाख 903 2475 41
मध्य प्रदेश 21228 67711 1791
महाराष्ट्र 291630 755850 29894
मणिपुर 1585 6340 46
मेघालय 1686 2151 27
मिजोरम 549 919 0
नागालैंड 1289 3915 10
ओड़िशा 32344 122024 637
पुद्दुचेरी 4805 15027 394
पंजाब 20690 58999 2424
राजस्थान 16726 86162 1250
सिक्किम 582 1521 16
तमिलनाडु 46912 453165 8434
तेलंगाना 30400 129187 984
त्रिपुरा 7564 11925 207
उत्तराखंड 10374 22213 429
उत्तर प्रदेश 67287 245417 4491
पश्चिम बंगाल 23693 178223 4003
कुल मामले 990061 3859399 80776

National News inextlive from India News Desk