नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या आज गुुरुवार को 51 लाख पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 97,894 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा एक दिन में 1,132 मौतें हुई हैं। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 51,18,254 और मृतकों की संख्या 83,198 पहुंच गई है। देश में कुल मामलों में10,09,976 सक्रिय मामले हैं जबकि 40,25,080 मरीज इस महामारी से उबर चुके हैं।
कोरोना वायरस के 2,97,506 सक्रिय मामले महाराष्ट्र में
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,97,506 सक्रिय मामले हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। वहीं 1,01,645 मामलों के साथ कर्नाटक, उत्तर प्रदेश 96,7002 के साथ, आंध्र प्रदेश 90,279 मामलों के साथ और दिल्ली 30,914 के साथ सूची में शामिल है। इस संबंध में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए 6,05,65,728 नमूनों का परीक्षण 16 सितंबर तक किया गया था। इनमें से 11,36,613 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 196 3345 52
आंध्र प्रदेश 90279 497376 5105
अरुणाचल प्रदेश 1892 4787 13
असम 29091 119367 511
बिहार 12959 148656 848
चंडीगढ़ 3171 5683 104
छत्तीसगढ़ 37470 35885 611
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 233 2575 2
दिल्ली 30914 194516 4839
गोवा 5375 20445 319
गुजरात 16262 98029 3256
हरियाणा 21334 78937 1045
हिमाचल प्रदेश 4146 6558 91
जम्मू और कश्मीर 19503 37809 932
झारखंड 14138 51357 579
कर्नाटक 101645 375809 7536
केरल 32775 84608 480
लद्दाख 953 2536 46
मध्य प्रदेश 22136 71535 1844
महाराष्ट्र 297506 792832 30883
मणिपुर 1751 6521 48
मेघालय 1902 2264 29
मिजोरम 567 939 0
नागालैंड 1261 3987 15
ओड़िशा 32405 129859 656
पुद्दुचेरी 4770 15923 418
पंजाब 21022 63570 2592
राजस्थान 17049 89352 1279
सिक्किम 480 1722 19
तमिलनाडु 46633 464668 8559
तेलंगाना 30443 133555 1005
त्रिपुरा 7498 12956 222
उत्तराखंड 11068 24432 447
उत्तर प्रदेश 67002 258573 4690
पश्चिम बंगाल 24147 184113 4123
कुल मामले 1009976 4025079 83198

National News inextlive from India News Desk