पेरिस (एएफपी) कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में मौत का आंकड़ा शुक्रवार को 190,000 को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में वैश्विक स्तर पर कोरोना के 81,435 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6,310 मौतें हुईं हैं। शुक्रवार की सुबह तक, दुनियाभर में इस बीमारी से कुल 190,089 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,698,733 तक पहुंच गई है। इसके अलावा, इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 693,790 लोग उबर भी गए हैं।

अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित

इस वक्त अमेरिका में सबसे अधिक 874,372 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। वहीं, दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जहां इस वायरस से सबसे अधिक 49,963 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा यहां 71,267 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। न्यूयॉर्क शहर अमेरिका में सबसे अधिक प्रभावित कोरोना वायरस क्षेत्र है। अकेले न्यूयॉर्क में इस वायरस ने अब तक 18000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां अब तक 2.63 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच, इस राज्य में सुरक्षा उपकरण की कमी भी होने की सूचना मिली है।

यूरोप में संक्रमितों की संख्या

अमेरिका के बाद यूरोप इस वायरस से सबसे अधिक लोग प्रभावित है। पूरे यूरोप में 116,221 मौतें हुई हैं। इस महामारी की शुरुआत के बाद से फ्रांस में अब तक 21,856 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा इस देश में 158,387 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, स्पेन में मृतकों की कुल संख्या अब 22,157 हो गई है। अमेरिका के बाद स्पेन (213,024) और इटली (189,973) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। इटली की बात करें तो वहां इस वायरस से अब तक यहां 25,549 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, जर्मनी में भी तेजी से इस वायरस का प्रसार हो रहा है। अब तक वहां कोरोना के 149,811 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, यहां 5,269 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

International News inextlive from World News Desk