पेरिस (रॉयटर्स) कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में शुक्रवार तक 2,809,231 संक्रमित हो गए हैं। वहीं, इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 196,298 हो गई है। पिछले 24 घंटों में वैश्विक स्तर पर कोरोना के 104,297 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6,328 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा, इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 723,023 लोग उबर भी गए हैं।

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या

इस वक्त अमेरिका में सबसे अधिक 909,830 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। वहीं, दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जहां इस वायरस से सबसे अधिक 51,636 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा यहां 74,205 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। न्यूयॉर्क शहर अमेरिका में सबसे अधिक प्रभावित कोरोना वायरस क्षेत्र है। अकेले न्यूयॉर्क में इस वायरस ने अब तक 18000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां अब तक 2।63 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, जॉर्जिया, ओक्लाहोमा और अन्य राज्यों के कुछ लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की अस्वीकृति के बावजूद व्यापार के लिए फिर से खोलने पर पहला अस्थायी कदम उठाया है। इसके अलावा, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से कीटाणुनाशक पीने या इंजेक्शन नहीं लगाने का आग्रह किया है।

यूरोप में लॉकडाउन में ढील देने की तैयारी

अमेरिका के बाद यूरोपियन देशों में इस वायरस से सबसे अधिक लोग प्रभावित है। पूरे यूरोप में 117,024 मौतें हुई हैं। इस महामारी की शुरुआत के बाद से फ्रांस में अब तक 22,245 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा इस देश में 159,828 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, स्पेन में मृतकों की कुल संख्या अब 22,524 हो गई है। अमेरिका के बाद स्पेन (219,764) और इटली (192,994) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। इटली की बात करें तो वहां इस वायरस से अब तक यहां 25,969 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, जर्मनी में भी तेजी से इस वायरस का प्रसार हो रहा है। अब तक वहां कोरोना के 152,316मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, यहां 5,461 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अगर ब्रिटेन की बात करें तो यहां कोरोना 19,506 लोगों की जान ले चुका है। वहीं, 143,464 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। बता दें कि यूरोप में लॉकडाउन में थोड़ी ढील देने की तैयारी की जा रही है।

International News inextlive from World News Desk