पेरिस (रॉयटर्स) दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या 200,000 से अधिक हो गई है। मंगलवार की सुबह तक, वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से कुल 210,225 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दुनिया भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,033,325 तक पहुंच गई है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में वैश्विक स्तर पर कोरोना के 61,268 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4,256 मौतें हुईं हैं। वहीं, मंगलवार तक, इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 857,800 लोग उबर भी गए हैं।

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या

फिलहाल, अमेरिका में सबसे अधिक 992,979 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। वहीं, दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जहां इस वायरस से सबसे अधिक 56,163 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा यहां 113,073 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। न्यूयॉर्क शहर अमेरिका में सबसे अधिक प्रभावित कोरोना वायरस क्षेत्र है। अकेले न्यूयॉर्क में इस वायरस ने अब तक 18000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में इस राज्य में 337 मौते हुईं हैं। वहीं, यहां अब तक 2.60 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच, इस राज्य में कोरोना के प्रसार को देखते हुए 15 मई तक शटडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

फ्रांस में तेजी से बढ़ रही है मरने वालों की संख्या

अमेरिका के बाद यूरोपियन देशों में इस वायरस से सबसे अधिक लोग प्रभावित है। पूरे यूरोप में 123,701 मौतें हुई हैं। इस महामारी की शुरुआत के बाद से फ्रांस में अब तक 23,293 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा इस देश में 165,842 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, स्पेन में मृतकों की कुल संख्या अब 23,521 हो गई है। अमेरिका के बाद स्पेन (227,319) और इटली (199,414) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। इटली की बात करें तो वहां इस वायरस से अब तक यहां 26,977 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, जर्मनी में भी तेजी से इस वायरस का प्रसार हो रहा है। अब तक वहां कोरोना के 156,232 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, यहां 5,842 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अगर ब्रिटेन की बात करें तो यहां कोरोना 21,092 लोगों की जान ले चुका है। वहीं, 157,149 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। बता दें कि यूरोप में लॉकडाउन में थोड़ी ढील देने की तैयारी की जा रही है।

International News inextlive from World News Desk