पेरिस (रॉयटर्स) दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या 268,000 से अधिक हो गई है। शुक्रवार की सुबह तक, कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,862,443 तक पहुंच गई है। वहीं, वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से कुल 268,554 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में दुनिया में कोरोना के 99,742 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5,962 मौतें हुईं हैं। वहीं, शुक्रवार तक, इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 1,225,066 लोग उबर भी गए हैं।

न्यूयॉर्क में 20 अगस्त तक रेंट देने पर रोक

इस वक्त, अमेरिका में सबसे अधिक 1,265,683 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। वहीं, दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जहां इस वायरस से सबसे अधिक 75,727 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा यहां 200,942 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। न्यूयॉर्क शहर अमेरिका में सबसे अधिक प्रभावित कोरोना वायरस क्षेत्र है। अकेले न्यूयॉर्क में इस वायरस ने अब तक 19000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में इस राज्य में 232 मौते हुईं हैं। वहीं, यहां अब तक 3.19 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच, कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव पर चिंता को कम करने के लिए न्यूयॉर्क ने 20 अगस्त तक दो महीने के लिए किराए का भुगतान न करने के लिए मोरेटोरियम लागू किया है।

यूरोपियन देशों में वायरस का आकड़ा

अमेरिका के बाद यूरोपियन देशों में इस वायरस से सबसे अधिक लोग प्रभावित है। पूरे यूरोप में 147,737 मौतें हुई हैं। इस महामारी की शुरुआत के बाद से फ्रांस में अब तक 25,987 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा इस देश में 174,791 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, स्पेन में मृतकों की कुल संख्या अब 26,070 हो गई है। अमेरिका के बाद स्पेन (239,301) और इटली (215,858) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। इटली की बात करें तो वहां इस वायरस से अब तक यहां 29,958 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, जर्मनी में भी तेजी से इस वायरस का प्रसार हो रहा है। अब तक वहां कोरोना के 166,755 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, यहां 7,166 लोगों की मौत हुई है। अगर ब्रिटेन की बात करें तो यहां कोरोना 30,615 लोगों की जान ले चुका है। वहीं, 206,715 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। बता दें कि यूरोप में कई जगहों पर लॉकडाउन में ढील गई है।

रूस में बढ़ रहा है संक्रमण का मामला

इसके अलावा, रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 177,160 हो गई है। अब तक कोरोना से देश में 1625 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, सही संख्या अधिक मानी जा रही है क्योंकि सभी का परीक्षण नहीं किया गया है। पूरे रूस की बात करें तो मॉस्को में आधा से ज्यादा कोरोना के मामले हैं और यहां वायरस के कारण ही सभी लोगों को सांस से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।

International News inextlive from World News Desk