पेरिस (रॉयटर्स) दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या 295,000 से अधिक हो गई है। गुरुवार की सुबह तक, कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,359,947 तक पहुंच गई है। वहीं, वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से कुल 295,796 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।इसके अलावा, गुरुवार तक, इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 1,513,721 लोग उबर भी गए हैं।वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुखों ने कहा कि यह संभव है कि कोरोना वायरस यहीं रह सकता है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि इस महामारी को कब तक नियंत्रण किया जा सकता है, इसके बारे में कुछ कहना बहुत मुश्किल है।

अमेरिका का हाल बुरा

इस वक्त, अमेरिका में सबसे अधिक 1,396,732 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। वहीं, दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जहां इस वायरस से सबसे अधिक 83,720 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा यहां 252,293 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। न्यूयॉर्क शहर अमेरिका में सबसे अधिक प्रभावित कोरोना वायरस क्षेत्र है। अकेले न्यूयॉर्क में इस वायरस ने अब तक 21,845 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां अब तक 3.83 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच, कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव पर चिंता को कम करने के लिए न्यूयॉर्क ने 20 अगस्त तक दो महीने के लिए किराए का भुगतान न करने के लिए मोरेटोरियम लागू किया है।

यूरोपियन देशों में संक्रमण से भारी संख्या में लोग प्रभावित

अमेरिका के बाद यूरोपियन देश इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। पूरे यूरोप में 156,853 मौतें हुई हैं। इस महामारी की शुरुआत के बाद से फ्रांस में अब तक 27,074 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा इस देश में 178,060 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, स्पेन में मृतकों की कुल संख्या अब 27,104 हो गई है। यूरोपियन देश की बात करें तो अमेरिका के बाद स्पेन (246,545) और लंदन (229,705) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं, इटली में इस वायरस से 222,104 लोग संक्रमित और 29,958 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, जर्मनी में भी तेजी से इस वायरस का प्रसार हो रहा है। अब तक वहां कोरोना के 171,467 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, यहां 7,663 लोगों की मौत हुई है। अगर ब्रिटेन की बात करें तो यहां कोरोना 33,186 लोगों की जान ले चुका है। बता दें कि यूरोप में कई जगहों पर लॉकडाउन में ढील गई है।

रूस में संक्रमण का आकड़ा

इसके अलावा, रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 242,271 हो गई है। अब तक कोरोना से देश में 2,212 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, सही संख्या अधिक मानी जा रही है क्योंकि सभी का परीक्षण नहीं किया गया है। पूरे रूस की बात करें तो मॉस्को में आधा से ज्यादा कोरोना के मामले हैं और यहां वायरस के कारण ही सभी लोगों को सांस से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।

International News inextlive from World News Desk