शिकागो/सिडनी (रॉयटर्स)दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या 300000 पार गई है। शुक्रवार की सुबह तक, वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से कुल 301,112 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दुनिया भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,452,570 तक पहुंच गई है। इसके अलावा, इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 1,562,575 लोग उबर भी गए हैं। ब्राजील में कोरोना से 13149 लोगों की मौत हुई है, यहां हताहत की दर तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में हर दिन ब्राजील में औसतन 700 नए मामले सामने आए हैं।

अमेरिका में 85,397 मौतें

फिलहाल, अमेरिका में सबसे अधिक 1,422,388 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। वहीं, दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जहां इस वायरस से सबसे अधिक 85,397 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा यहां 256,247 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। न्यूयॉर्क शहर अमेरिका में सबसे अधिक प्रभावित कोरोना वायरस क्षेत्र है। अकेले न्यूयॉर्क में इस वायरस ने अब तक 22,170 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां अब तक 3.43 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने गुरुवार को कहा कि उनके राज्य का एक केंद्रीय क्षेत्र अब खुलने के लिए तैयार है और लॉकडाउन के बीच कुछ व्यवसायों को फिर से खोलने के लिए पहला कदम उठा सकते हैं।

ब्रिटेन में 33,614 लोगों से मौत

अमेरिका के बाद यूरोपियन देश इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। पूरे यूरोप में 158,665 मौतें हुई हैं। इस महामारी की शुरुआत के बाद से फ्रांस में अब तक 27,425 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा इस देश में 178,060 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, स्पेन में मृतकों की कुल संख्या अब 27,321 हो गई है। यूरोपियन देश की बात करें तो अमेरिका के बाद स्पेन (247,394) और लंदन (233,151) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं, इटली में इस वायरस से 223,096 लोग संक्रमित और 31,368 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, जर्मनी में भी तेजी से इस वायरस का प्रसार हो रहा है। अब तक वहां कोरोना के 172,708 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, यहां 7,789 लोगों की मौत हुई है। अगर ब्रिटेन की बात करें तो यहां कोरोना 33,614 लोगों की जान ले चुका है। बता दें कि यूरोप में कई जगहों पर लॉकडाउन में ढील गई है।

सबसे अधिक संक्रमितों के मामले में रूस दूसरा देश

इसके अलावा, दुनिया में सबसे अधिक संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद रूस दूसरा देश बन गया है। यहां कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 252,245 हो गई है। अब तक कोरोना से देश में 2,305 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, सही संख्या अधिक मानी जा रही है क्योंकि सभी का परीक्षण नहीं किया गया है। पूरे रूस की बात करें तो मॉस्को में आधा से ज्यादा कोरोना के मामले हैं और यहां वायरस के कारण ही सभी लोगों को सांस से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।

International News inextlive from World News Desk