नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के नए मामले बीते 24 घंटे में 29,398 दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन नए मामलों की वजह देश में संक्रमितों की संख्या 97,96,769 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 414 माैतों के साथ भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,42,186 हो गई है। हालांकि देश में कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 92,90,834 हो गई है। वर्तमान में नेशनल रिकवरी रेट 94.84 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है।

लगातार पांचवें दिन 4 लाख से नीचे हैं एक्टिव केस

वहीं कोरोना वायरस एक्टिव केसलोड लगातार पांचवें दिन 4 लाख से नीचे रहा। देश में 3,63,749 सक्रिय कोरोना वायरस संक्रमण है। भारत ने 8 दिसंबर को 26,567 मामलों की दैनिक वृद्धि दर्ज की थी। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख हो गया था।

जानें देश में अब तक किस राज्य में कितनी माैतें हुईं

देश में बीते 24 घंटे में हुई 414 नई माैतों में महाराष्ट्र से 70, दिल्ली से 61, पश्चिम बंगाल से 49, पंजाब से 27, हरियाणा और केरल से 26 और उत्तर प्रदेश से 24 शामिल हैं। इसके अलावा देश में अब तक हुई कुल 1,42,186 मौतों में महाराष्ट्र से 47,972, कर्नाटक से 11,912, तमिलनाडु से 11,853, दिल्ली से 9,874, पश्चिम बंगाल से 8,916, उत्तर प्रदेश से 8,011, आंध्र प्रदेश से 7,047 और पंजाब से 5,007 माैतें शामिल हैं।

National News inextlive from India News Desk