कानपुर। Coronavirus चीन के वुहान प्रांत से फैला कोरोनावायरस अब तक दुनिया कई देशों में फैल चुका है। ऐसे में भारत ने भी अपने नागरिकों को वहां से बुला लिया है। वहां फंसे भारतीय नागरिकों को विशेष विमान से लाया गया है। चीन के वुहान शहर से भारत लाैटने वालों में कई स्टूडेंट भी हैं। इन स्टूडेंट्स को हरियाणा के मनेसर स्थित भारतीय सेना के विशेष निगरानी केंद्र में रखा गया है। यहां उनकी अच्छे से देखभाल हो रही है। अपने देश लाैटकर अाए स्टूडेंट्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे यहां काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हाल ही में उनके डांस का एक वीडियो इंडियन आर्मी के हवाले से ट्वीट किया है।


सभी के मुंह पर मास्क बंधे हुए
भारतीय सेना के विशेष निगरानी केंद्र में रुके भारतीय छात्र इस वीडियो में सांग बजाकर डांस करते दिख रहे हैं। सभी के मुंह पर मास्क बंधे हुए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। बता दे कि भारत ने दो विमानों से 654 लोगों को वुहान से निकाला है। एयर इंडिया के जंबो बोइंग विमान 747 ने दो उड़ान वुहान के लिए भरी थीं। पहली बार शनिवार को जिसमें 324 लोगों को निकाला गया जबकि रविवार को 323 भारतीय और सात मालदीवियाई नागरिकों को लेकर विमान वुहान से उड़ान भर चुका है। कोरोनावायरस से अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग संक्रमित हैं।

National News inextlive from India News Desk