नई दिल्ली (पीटीआई)दिल्ली में कोविड-19 से एक महिला की मौत हो गई है। उनकी उम्र 69 वर्ष बताई जा रही है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने इस मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जांच में वह कोरोना वायरस पाॅजिटिव थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली थी। वे कोविड-19 पाॅजिटिव थीं। उनको पहले से डाइबिटिज और हाइपरटेंशन की बीमारी थी। उनकी मौत की वजह इन्हीं बीमारियों को बताया जा रहा है। हालांकि जांच में वे कोविड-19 पाॅजिटिव थीं। स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदान ने कोरोना वायरस से संक्रमित इस महिला की मौत की पुष्टि की है। महिला को उपचार के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक महिला में कोरोना का संक्रमण उसके बेटे से आया था।

COVID-19 : भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत कर्नाटक में, सऊदी अरब से लौटे थे 76 वर्षीय बुजुर्ग

कर्नाटक में हुई थी कोरोना वायरस से देश में पहली मौत

बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से भारत में 76 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक जांच में वे कोरोना वायरस पाॅजिटिव थे। स्वास्थ्य आयुक्त बी श्रीरामलु ने कहा कि कलबुर्गी में 76 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वे कोविड-19 के संदिग्ध मरीज थे। जांच में वे कोविड-19 पाॅजिटिव थे। उन्होंने किन लोगों से संपर्क किया था, ऐसे लोगों की जांच और नियम के मुताबिक कदम उठाए जा रहे हैं। तेलंगाना सरकार को भी सूचना दे दी गई है क्योंकि वे वहां एक अस्पताल में वे ईलाज के लिए गए थे।

National News inextlive from India News Desk