कानपुर। कोरोना दुनिया भर में अब तक हजारों लोगों की जान ले चुका है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को वैश्विक स्तर पर इस वायरस से करीब 5200 लोगों ने अपनी गंवा दी है। बता दें कि इस वक्त अमेरिका में सबसे अधिक 364,675 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। इसी तरह अब तक वहां 10,819 लोगों की जान जा चुकी है और 15,232 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। वहीं, स्पेन में पिछले चौबीस घंटों में 637 लोगों की जान गई है। इसी तरह वहां मृतकों की कुल संख्या अब 13,055 हो गई है। अमेरिका के बाद इटली (132,547) और स्पेन (16,523) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। इटली की बात करें तो वहां इस वायरस से अब तक दुनिया में सबसे अधिक 16,523 मौतें हो चुकी हैं।

फ्रांस में तेजी से बढ़ रही है मौतों की संख्या

दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है। यह खतरनाक वायरस दो सौ से ज्यादा देशों में 1,322,477 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं, अब तक 74,087 लोगों की मौत हुई है। जबकि, 273,736 से ज्यादा अब तक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सोमवार को फ्रांस में कोरोना वायरस के आंकड़ों ने मृत्यु दर में वृद्धि दिखाई है, अब लगभग 9,000 लोग इससे अपनी जान गंवा चुका है। वहीं, अमेरिका में अधिकारियों ने ओंटारियो प्रांत द्वारा खरीदे गए तीन मिलियन फेस मास्क के निर्यात को रोक दिया है। इसके अलावा, कोरोना वायरस के मद्देनजर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे राजधानी टोक्यो और छह अन्य प्रान्तों के लिए आपातकाल की घोषणा करने के लिए तैयार हैं।

चीन में अब ठीक हो रहे हैं हालात

इस खतरनाक वायरस का प्रकोप पिछले साल दिसंबर में चीन से शुरू हुआ लेकिन अब यह 213 देशों और क्षेत्रों तक पहुंच गया है। उनमें से 157 ने घातक रिपोर्ट दी है। मेडागास्कर, बारबाडोस, बरमूडा, बेनिन और बेलीज ने पिछले दिनों अपने देश में इस वायरस से पहली मौत की सूचना दी। चीन में अब तक कोरोना के कुल 81,740 मामले सामने आए हैं, इसमें से 3,330 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 77,167 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

International News inextlive from World News Desk