नई दिल्ली (एजेंसियां)। Coronavirus Outbreak Live Updates देश में कोरोना वायरस के मामले 173 हो गई है। इसके अलावा, इस वायरस से भारत में चौथी मौत हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मरने वाला मरीज पंजाब से है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है। इसमें 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 17 इटली से, 3 फिलीपींस से, 2 ब्रिटेन से, 1-1 कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर से संबंधित है। इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र से तीन मौतें भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, 'पूरे भारत में सक्रिय कोरोना के मामलों की कुल संख्या 149 है।' उन्होंने बताया कि 20 अन्य छुट्टी दे दी गई है।

महाराष्ट्र में 45 तो यूपी में 17 केस पाॅजिटिव

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में तीन विदेशी नागरिकों सहित अब तक 45 केस सामने आए हैं। देश में सबसे ज्यादा मामले इसी राज्य में हैं। केरल जिसने देश में सबसे पहले कोरोना वायरस केस की सूचना दी। इस राज्य में ब तक 27 केस पाॅजिटिव निकले हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित यह दूसरा राज्य है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 17 केस पाॅजिटिव पाए गए हैं। इस बीच हरियाणा में 17 और कर्नाटक में 14 लोगों में इसकी पुष्टि हो गई है। दिल्ली से एक विदेशी नागरिक सहित कोरोनोवायरस के 12 मामले सामने आए हैं। जम्मू और कश्मीर चार और लद्दाख आठ मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं आंध्रप्रदेश में आज दूसरा केस सामने आया है। पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, चंडीगढ़ में एक-एक मामले हैं।

20 मार्च से 31 मार्च तक 168 ट्रेनें हुई रद

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थानों के अलावा जिम, म्यूजियम, सांस्कृतिक और सामाजिक केंद्रों, स्विमिंग पूल और सिनेमाघरों को बंद करने का सुझाव देते हुए गाइड लाइन जारी की है। इसके अलावा भारत सरकार ने यूरोपीय संघ, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, फिलीपींस और अफगानिस्तान से सभी यात्रियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के साथ अनावश्यक यात्रा पर भी रोक लगा दी है। कोरोना वायरस की वजह से भारतीय रेलवे ने 20 मार्च से 31 मार्च तक 168 ट्रेनों को रद कर दिया है।

National News inextlive from India News Desk