मुंबई (आईएएनएस)। Coronavirus : सुपर स्टार सलमान खान अपने फैंस को कोरोना वायरस से अवेयर करने के लिए सोशल मीडिया में कुछ फिल्मीं अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपनी ही एक फिल्म का रोमांटिक सीन रीक्रिएट करके उसमें कोरोना वायरस से जुड़ी अवेयरनेस को लोगों तक पहुंचानें की कोशिश की है। वो सीन साल 1989 में रिलीज हुई उनकी एक ब्लाॅक बस्टर फिल्म मैंने प्यार किया का है पर कोरना वायरस के एक ट्विस्ट के साथ।

सलमान ने इस सीन रीक्रिएशन में ये दिखाया

सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मैंने प्यार किया का एक सीन रीक्रिएट किया गया है। इस सीन में सलमान शीशे पर लगे एक लिपिस्टिक के निशान को किस करते नजर आ रहे हैं। ये लिपिस्टिक का निशान भाग्यश्री ने शीशे में लगाया होता है। इस बार सलमान ने लिपिस्टिक के उस निशान को किस नहीं किया बल्कि उसे मिटा दिया। जिस चीज से सलमान ने उस निशान को साफ किया वो देखने में सेनेटाइजर की तरह लग रहा था।

यूजर्स ने जम कर की कमेंट्स की बारिश

इस वीडियो पर सलमान ने कैप्शन लिखा, 'अगर मैने प्यार किया अब रिलीज होती तो ऐसा होता... फिलहाल हैप्पी इस्टर, अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।' सलमान के फैंस को फिल्म के सीन का रीक्रिएशन खूब पसंद आया। लोगों ने जम कर इसे लाइक व शेयर किया। साथ ही इस पर ढेरों कमेंट भी किए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये क्या किया, सेनेटाइज कर दिया।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'एपिक ट्विस्ट।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk